रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सभी बैरकों का भ्रमण किया। साथ ही पाकशाला में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कारागार की सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने बंदी गृह में रह रहे मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जेल की सभी व्यवस्थाएं जेल मैनुअल के अनुरूप संचालित हों। इस मौके पर जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





