• Home
  • रायबरेली
  • ऊंचाहार में सड़कों की हालत दयनीय, जनता परेशान : अतुल सिंह

ऊंचाहार में सड़कों की हालत दयनीय, जनता परेशान : अतुल सिंह

ऊंचाहार, रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सरबाहदा, कल्ल्यानपुर, खिलकटियन पुरवा, पूरे पासिन पुरवा, रामदीन पुरवा और पूरे महिपत सहित कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं और चौपाल आयोजित कीं। अतुल सिंह ने कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। टूटी सड़कों और जर्जर नालियों के कारण गंदा पानी लोगों के घरों में भर रहा है, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। आवारा पशुओं की समस्या, नहरों में टेल तक पानी न पहुंचना और डीएपी खाद के लिए किसानों को परेशान होना प्रमुख मुद्दे हैं।

उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। अतुल सिंह ने लोगों से देश और प्रदेश के हित में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने की अपील भी की। इस मौके पर कांग्रेस जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, संत प्रकाश, रामदत्त पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, दिनेश सिंह, विक्रम सिंह, गोलू अग्रहरि, देवेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, अजय मौर्य, देशराज सरोज, राम शंकर मौर्य, सुंदरलाल जायसवाल, हरी प्रताप सिंह, संतोष सिंह, सुनील यादव, अशोक गौतम, रवि सिंह, शमशेर यादव, संजय पाल, राम लखन लोधी, शुभम जायसवाल, अजय पटेल, भारत लाल रैदास, पिंकू यादव, गया सरोज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top