मथुरा। शहर के प्रतिभाशाली छात्र अंशुल भार्गव ने अपनी मेहनत, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रतिभा के बल पर शानदार सफलता हासिल कर मथुरा का नाम रोशन किया है। अंशुल, जो श्रीमती निधि भार्गव एवं स्वर्गीय राजीव भार्गव के सुपुत्र तथा स्वर्गीय अशोक भार्गव एडवोकेट एवं श्रीमती सुधा भार्गव के सुपौत्र हैं, ने 12वीं कक्षा की आईएससी बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे मथुरा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही अंशुल ने जेईई मेन्स परीक्षा में 99.65 पर्सेंटाइल हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मथुरा और समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गई है। अंशुल की सफलता यह दर्शाती है कि लगन, अनुशासन और समर्पण के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि पर मथुरा भार्गव सभा और शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





