• Home
  • कानपुर नगर
  • एसडीएम और प्रवर्तन अधिकारियों ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान

एसडीएम और प्रवर्तन अधिकारियों ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान

– ओवर लोड 9 वाहनों का हुआ चालान
-7.25 लाख का लगाया जुर्माना
कानपुर : हिमांशु। आरटीओ प्रवर्तन विभाग ने बिल्हौर में ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चला कर ओवर लोड 9 वाहनों का चालान करने के साथ ही 7.55 लाख का जुर्माना लगाया।
आपको बता दें कि ओवर लोड के खिलाफ शासन ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए पूरे प्रदेश में 25 अप्रैल, 2026 से अभियान चलाने के निर्देश जारी किए थे। जिसके तहत कानपुर मंडल आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम सक्रिय हुई और बिल्हौर में तड़के सुबह और देर रात, एसडीएम, बिल्हौर एसीपी और खनन विभाग के अधिकारियों के साथ मिल कर संयुक्त अभियान चलाया।
अभियान के दौरान वरिष्ठ एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा खातून ने बताया कि बीते पिछले माह के 5 दिनों में 257 वाहनों पर कार्यवाही की गई थी।
वहीं बिल्हौर में अभियान चला कर 9 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 7.25 लाख का जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया कि 10 मई 2026 तक यह अभियान निरन्तर चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top