कानपुर : जन सामना डेस्क। शहर के वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, अवधपुरी के मेधावी छात्र आयुष सिंह ने आई सी एस ई हाईस्कूल परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि परिवार और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है।
विकास नगर निवासी आयुष सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई, अनुशासन और लक्ष्य पर फोकस बनाए रखकर यह मुकाम हासिल किया।
आयुष ने अपने भविष्य के सपनों के बारे में बताते हुए कहा कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं और देश के विकास में योगदान देना उनका लक्ष्य है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में गर्व का माहौल है और उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।
96.2 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले आयुष का इंजीनियर बनने है का सपना
Releated Posts










