कानपुर। जनपद में आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ कानपुर बार एसोसिएशन / लायर्स एसोसिएशन ने तैयारियां तेज कर दी।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय कानपुर नगर में किया जा रहा है जिसमें न्यायालय में लंबित समस्त प्रकार के वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।
इसी क्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आम जनमानस को जागरुक किए जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय कानपुर नगर व कानपुर बार एसोसिएशन / लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 5 मई 2026 को कार रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आम जनमानस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों को चिन्हित करा कर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठा सके।
KANPUR : राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को
Releated Posts





