• Home
  • रायबरेली
  • सेवा ही माता जी को सच्ची श्रद्धांजलि, पूनम सिंह ने पांचवीं पुण्यतिथि पर कराया विशाल भंडारा

सेवा ही माता जी को सच्ची श्रद्धांजलि, पूनम सिंह ने पांचवीं पुण्यतिथि पर कराया विशाल भंडारा

रायबरेली। शहर के हृदय स्थल गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह द्वारा अपनी माता स्वर्गीय कमला सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल भंडारे एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में शहर के सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूनम सिंह ने अपनी माता जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि उनकी माता साक्षात ‘अन्नपूर्णा’ का स्वरूप थीं। उन्होंने बताया कि लालूपुर चौहान स्थित उनके आवास पर माता जी के समय से ही प्रतिदिन लगभग 100 लोगों के भोजन की व्यवस्था रहती थी। माता जी ने हमेशा मानवता और परोपकार के मार्ग पर चलना सिखाया और आज उन्हीं की प्रेरणा से इस सेवा परंपरा को जीवित रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई दूसरा कार्य नहीं है। सुपर मार्केट में आयोजित भंडारे के पश्चात वह सरस्वती नगर स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने आश्रम में रह रहे लोगों को भोजन व फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। उन्होंने आश्रमवासियों को विश्वास दिलाया कि वे हर जरूरत में उनके साथ खड़ी हैं।

इस अवसर पर संगीता सिंह, ममता सिंह, शालिनी सिंह, उषा सिंह, रूबी सोनकर, हीरा सोनकर, प्रतिभा मिश्रा, सभासद सबिस्ता बृजेश, कुमकुम द्विवेदी, मनोज सिंह, रजोले मिश्रा (अनिल मिश्रा), सुनील अवस्थी, भोला सिंह, देशराज भदौरिया, मान सिंह, पूर्व सभासद इसरार भाई, अरशद अली, हिमांशु सिंह, अमर सिंह, बृजेश श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अंत में पूनम सिंह ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top