छात्रा को टैबलेट किया गया वितरित

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता के निर्देशानुसार जनपद में छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह द्वारा सराहनीय पहल की गई है। इसी क्रम में आज कु० वैष्णवी सिंह पुत्री मनोज सिंह, जो इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर वर्तमान में नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही हैं, को उनकी पढ़ाई में सहयोग हेतु टैबलेट प्रदान किया गया। छात्रा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी से टैबलेट उपलब्ध कराए जाने हेतु अनुरोध किया गया था, जिसके क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा छात्रा को टैबलेट उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर छात्रा को नियमित रूप से अध्ययन करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। टैबलेट प्राप्त कर कु० वैष्णवी सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top