• Home
  • फिरोजाबाद
  • विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फिरोजाबाद। विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों और स्वास्थ्य इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में लोगों को हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सके। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया व केनव्यू के सहयोग से ‘डायरिया से डर नहीं’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की।

कम्पोजिट विद्यालय ककराऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक आशा देवी ने बताया कि डायरिया सहित कई संक्रामक बीमारियों से बचने का सबसे आसान और प्रभावी उपाय है—हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक सही तरीके से धोना। उन्होंने कहा कि दिनभर में हम विभिन्न सतहों और वस्तुओं के संपर्क में आते हैं, जिससे हाथों पर गंदगी और कीटाणु जमा हो जाते हैं। ऐसे में नियमित और सही तरीके से हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षिका रेनू ने बताया कि विश्व हाथ स्वच्छता दिवस हर वर्ष 5 मई को मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को समझाया कि केवल हाथ धोना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही तकनीक से हाथ धोना जरूरी है, तभी बीमारियों से प्रभावी रूप से बचाव संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top