फिरोजाबाद। पंचायत चुनाव समय से कराने अथवा देरी होने की स्थिति में प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा प्रधान संगठन का धरना प्रभारी डीएम द्वारा ज्ञापन स्वीकार किए जाने के बाद समाप्त हो गया। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को रखा। प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट ने कहा कि यह संघर्ष प्रधानों के हक, अधिकार और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए किया गया था, जो उन्हें संवैधानिक रूप से प्राप्त हैं। उन्होंने इसे संगठन की एकजुटता का परिणाम बताया।
जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से किया गया आंदोलन हमेशा सकारात्मक परिणाम देता है। उन्होंने कहा कि आगे भी सभी साथी एकजुट होकर पंचायतों और ग्रामीणों के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। धरना समाप्ति के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, डॉ. सर्वेश कुमार, अनिल शर्मा, अवधेश प्रताप सिंह, निरोत्तम सिंह, पप्पू सिंह, जगदीश प्रसाद, प्रेमपाल, अमरेश गुर्जर, भूपेंद्र यादव, सूबेदार राठौर, श्यामबाबू, धर्मेंद्र कुशवाह, छोटेलाल राजपूत, नीरज यादव, डोरीलाल, रविकांत शर्मा, श्रीपाल सिंह, सोनवीर सिंह, मूलचंद, अतुल प्रताप सिंह, पूरन सिंह, अशोक कुमार, सुलेमान अली, संजय कुमार, रविंद्र सिंह, अजीत सिंह, राजेश प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





