• Home
  • फिरोजाबाद
  • महापौर और नगर आयुक्त ने वार्डों का निरीक्षण कर परखी सफाई व्यवस्था

महापौर और नगर आयुक्त ने वार्डों का निरीक्षण कर परखी सफाई व्यवस्था

फिरोजाबाद। महापौर कामिनी राठौर और नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने नगर निगम के वार्ड संख्या 21 और 22 का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद दोनों वार्डों में लगभग 28 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। महापौर और नगर आयुक्त ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और निर्माण संबंधी समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

वार्ड संख्या 21 के मोहल्ला राठौर नगर में करीब 9.35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। वहीं वार्ड संख्या 22 के मोहल्ला एलानी नगर में लगभग 19 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारम्भ कराया गया। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्यों का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ठेकेदारों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरे होने के बाद क्षेत्रीय लोगों को जल निकासी और कच्ची सड़कों की समस्या से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद अजब सिंह शंखवार, सुरेश चंद्र दिवाकर, अधिशासी अभियंता जल, अवर अभियंता निर्माण सहित नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top