• Home
  • फिरोजाबाद
  • महापौर और नगर आयुक्त ने किया स्वगणना कार्य का शुभारम्भ

महापौर और नगर आयुक्त ने किया स्वगणना कार्य का शुभारम्भ

फिरोजाबाद। भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की स्वगणना कार्य का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर और नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने विधिवत रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से स्वगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। महापौर कामिनी राठौर ने मोबाइल लिंक के माध्यम से स्वयं स्वगणना कर अभियान की शुरुआत की, जबकि नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने लैपटॉप के माध्यम से अपनी स्वगणना पूर्ण की। स्वगणना के उपरांत 12 अंकों का एक विशेष कोड जारी हुआ, जिसे जनगणना के समय प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा।

महापौर और नगर आयुक्त ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपने मोबाइल के माध्यम से विभागीय वेबसाइट पर जाकर स्वयं स्वगणना करें। उन्होंने कहा कि इससे भारत की जनगणना 2027 अधिक प्रभावी, सटीक और पारदर्शी रूप में संपन्न हो सकेगी। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रीय कार्य में सहयोग देने और देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जनगणना निदेशालय लखनऊ से आए नोडल अधिकारी अजीत कुमार सिंह, सहायक नोडल अधिकारी शनि कुमार राय, सहायक नगर आयुक्त एवं चार्ज अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह, कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल, उपसभापति केशवदेव कुशवाहा सहित कई पार्षद एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top