• Home
  • मथुरा
  • बाद टैंक वैगन डिपो में राजभाषा हिंदी बैठक का आयोजन

बाद टैंक वैगन डिपो में राजभाषा हिंदी बैठक का आयोजन

मथुरा। सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर, टैंक वैगन डिपो बाद कार्यालय में राजभाषा हिंदी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नवज्योति भटनागर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर बाद द्वारा की गई। बैठक में बाद स्टेशन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यालयी कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग, प्रचार-प्रसार और अधिकाधिक उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि बाद डिपो आगरा मंडल के अंतर्गत आता है और मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीरेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में मंडल में राजभाषा हिंदी का कार्य प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आगरा मंडल “क” क्षेत्र में होने के कारण यहां शत-प्रतिशत राजभाषा हिंदी में कार्य करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसी उद्देश्य से हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यालयी कार्यों में इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक तिमाही में राजभाषा बैठकें आयोजित की जाती हैं। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशों के अनुरूप सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यालयी कार्यों में हिंदी के अधिकतम उपयोग का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top