हाथरस। जनगणना-2026 के अंतर्गत 7 मई से 21 मई तक चलाए जा रहे स्व-गणना अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद स्तर पर “मीडिया डे” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। “चलो निभाएं अपनी जिम्मेदारी, करें जनगणना में अपनी भागीदारी” संदेश के साथ जनपद के मान्यता प्राप्त एवं गैर-मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर अपनी स्व-गणना पहचान संख्या (एसई आईडी) जनरेट की।
सूचना विभाग के नरेंद्र कुमार के निर्देश पर अड्डा पत्रकारों का ग्रुप के संचालक वरिष्ठ पत्रकार नीरज चक्रपाणि, एआर शर्मा एवं दीपेश भारद्वाज ने सभी पत्रकारों से स्व-गणना करने की अपील की। इसके बाद पत्रकारों ने स्व-गणना कर उसका स्क्रीनशॉट ग्रुप में साझा किया।
अभियान में कमल वार्ष्णेय, प्रशांत भारती, अशोक रावत, सुनील कुमार, दीपेश भारद्वाज, शम्मी गौतम, राजू शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, मोहम्मद सलमान, जितेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, नीरज चक्रपाणि, एआर शर्मा, संजय शर्मा, मयंक वशिष्ठ और दीनदयाल सारस्वत सहित जनपद के अनेक पत्रकारों ने सहभागिता निभाई।





