• Home
  • आगरा
  • आगरा मंडल ने 98.84% समय पालन के साथ रेलवे बोर्ड स्तर पर प्राप्त किया तृतीय स्थान

आगरा मंडल ने 98.84% समय पालन के साथ रेलवे बोर्ड स्तर पर प्राप्त किया तृतीय स्थान

आगरा/मथुरा। आगरा मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक कुलदीप मीना के निर्देशन में दिनांक 10 मई 2026 को आगरा मंडल ने उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन करते हुए 98.84% समय पालन प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ आगरा मंडल ने रेलवे बोर्ड स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया।

यह ध्यान देने योग्य है कि दिनांक 03 जून 2025 को मंडल ने 100% समय पालन प्राप्त किया था, और यह अब तक का आगरा मंडल द्वारा प्राप्त सर्वोच्च समय पालन प्रतिशत है। यह सफलता मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयास, सतत निगरानी और कुशल परिचालन प्रबंधन का परिणाम है। आगरा मंडल ने यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के समयबद्ध संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और भविष्य में भी उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top