• Home
  • फिरोजाबाद
  • यमुना घाट पर गंगा दशहरा मेला 23 से, तैयारियां शुरू

यमुना घाट पर गंगा दशहरा मेला 23 से, तैयारियां शुरू

फिरोजाबाद। महादेव मंदिर हनुमान टीला स्थित यमुना घाट पर गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर 23 और 24 जून को दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। आयोजन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से रजनीश वर्मा (राजू) को मेला अध्यक्ष तथा विश्वनाथ शर्मा को संयोजक नियुक्त किया गया। मंदिर के महंत पंकज शर्मा ने बताया कि गंगा दशहरा पर्व का पावन स्नान 24 जून को होगा। इस अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में रंगाई-पुताई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके लिए पूर्व की भांति नगर निगम का सहयोग लिया जाएगा।

समिति सचिव हरिशंकर तिवारी ने बताया कि मेले के सुचारु संचालन के लिए राजकुमार यादव को व्यवस्थापक तथा सुभाष यादव और महेश उपाध्याय को मेला संरक्षक बनाया गया है। वहीं श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष शिवदृष्टि रावत और संरक्षिका योगेश दिवाकर ने आयोजन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों का साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वेदप्रकाश निमेश, विनोद पचौरी, राहुल यादव, मोहित राठौर, कन्हैया यादव, मनीष यादव, मानपाल वर्मा, मयंक गोयल (बिट्टू), प्रशांत तिवारी, सुशील यादव, दीपक शर्मा, सौरभ तिवारी, पी.के. पराशर, मोतीलाल राजपूत, राम वर्मा, पूरन चंद्र वर्मा, सिटू यादव, भरत शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top