• Home
  • हाथरस
  • हाथरस विकास उत्सव में विकास कार्यों की झलक होगी प्रस्तुत

हाथरस विकास उत्सव में विकास कार्यों की झलक होगी प्रस्तुत

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस के वर्तमान बोर्ड के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज “हाथरस विकास उत्सव” का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पिछले तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्यक्रम पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी के नेतृत्व में आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। इस दौरान तीन वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा, जिसमें नगर के विकास कार्यों और बदलते स्वरूप का विस्तृत विवरण शामिल रहेगा।

नगर पालिका परिषद का दावा है कि बीते तीन वर्षों में शहर में सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, इंटरलॉकिंग और सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पहले जिन क्षेत्रों में जलभराव, गंदगी और अंधेरे की समस्या रहती थी, वहां अब बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज उद्घाटनकर्ता के रूप में शामिल होंगे। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधान परिषद सदस्य चौधरी ऋषिपाल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, यशपाल सिंह चौहान और राजवीर सिंह पहलवान विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

इसके अलावा जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक राममोहन कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी, सभासद, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top