• Home
  • हाथरस
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होंगी तीन प्रतियोगिताएं, 17 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होंगी तीन प्रतियोगिताएं, 17 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

हाथरस। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा जनपद स्तर पर स्लोगन, योग चित्रकला एवं योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 17 जून 2026 को सायं 5 बजे तक आयुष विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपनी प्रविष्टियां अपलोड कर सकते हैं। स्लोगन प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को हिंदी में दो से चार पंक्तियों का स्लोगन प्रस्तुत करना होगा। चित्रकला प्रतियोगिता में योग विषय पर हस्तनिर्मित पोस्टर तैयार कर अपलोड करना होगा, जबकि योगासन प्रतियोगिता में अधिकतम एक मिनट की अवधि का वीडियो अपलोड किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक प्रतियोगिता में पांच विजेताओं का चयन कर उन्हें राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 5,100 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 2,100 रुपये तथा पंचम पुरस्कार 1,100 रुपये निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top