रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़ी आईटीआई मोड़ से अभयदाता मंदिर होते हुए सुल्तानपुर रोड तक सड़क के डामरीकरण कार्य की शुरुआत हो गई है। यह कार्य माननीय सदर विधायक अदिति सिंह की पहल पर प्रारंभ किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क काफी समय से खराब स्थिति में थी, जिसके कारण आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार इसके पुनर्निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने कहा कि इस मार्ग के दुरुस्त होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलेगी।
स्थानीय निवासियों ने विधायक अदिति सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही हैं। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर संतोष जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यदायी संस्था द्वारा डामरीकरण कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है, जिससे जल्द ही लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।





