• Home
  • फिरोजाबाद
  • राजेश जैन बने अध्यक्ष, राहुल जैन ने संभाला महामंत्री का दायित्व

राजेश जैन बने अध्यक्ष, राहुल जैन ने संभाला महामंत्री का दायित्व

फिरोजाबाद। भारतीय जैन मिलन मुख्य शाखा का अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह गर्ग होटल में आयोजित किया गया। समारोह में नवीन पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई तथा उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष नीता जैन, मुख्य अतिथि प्रदीप जैन एवं विनोद कुमार जैन मिलेनियम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिष्ठापन अधिकारी एवं क्षेत्रीय मंत्री अरविंद जैन ने राजेश जैन को अध्यक्ष, राहुल जैन को महामंत्री, मनीष जैन को कोषाध्यक्ष तथा निमिष जैन को ऑडिटर पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पीत दुपट्टा, माला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने समाज के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। मुख्य वक्ता सौरभ शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि जैन मिलन समाज को संगठित करने, सेवा कार्यों को गति देने तथा युवा पीढ़ी में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कार विकसित करने वाला एक सशक्त संगठन है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में मुकेश जैन, अनुज जैन (तुलसी बिहार), मयंक जैन (माइक्रोटेक), संजय जैन (पीआरओ), जितेंद्र जैन, शैली जैन, देवेंद्र जैन, मुकेश जैन, रवि जैन (रैमजा), धर्मेंद्र जैन (राकी), अमित जैन, अनुराग जैन, राज जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top