• Home
  • फिरोजाबाद
  • पदोन्नति समारोह में शिव कुमार बने पुलिस उपाधीक्षक, एसएसपी ने लगाए स्टार

पदोन्नति समारोह में शिव कुमार बने पुलिस उपाधीक्षक, एसएसपी ने लगाए स्टार

फिरोजाबाद। पुलिस विभाग में पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें निरीक्षक पद से पदोन्नत होकर पुलिस उपाधीक्षक बने शिव कुमार चौहान को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद की उपस्थिति में उन्हें स्टार लगाकर उनके नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने शिव कुमार चौहान को उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि पदोन्नति पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पित सेवा का सम्मान होती है।

उन्होंने कहा कि विभाग में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर सम्मानित किया जाना प्रेरणादायक होता है, जिससे कार्यक्षमता और अधिक मजबूत होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवपदस्थ पुलिस उपाधीक्षक शिव कुमार चौहान अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और दक्षता के साथ करेंगे तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top