• Home
  • रायबरेली
  • जन चौपाल जनता और सरकार के बीच विश्वास का सशक्त सेतु : डॉ. मनोज पांडेय

जन चौपाल जनता और सरकार के बीच विश्वास का सशक्त सेतु : डॉ. मनोज पांडेय

रायबरेली। विधानसभा ऊंचाहार के ग्राम जब्बारी समेत कई गांवों में शनिवार को आयोजित जन चौपाल में विधायक ऊंचाहार एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने ग्राम कल्याणी, ऊंचाहार में नवीन उचित दर की दुकान का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अंत्योदय विजन के अनुरूप इस व्यवस्था का सीधा लाभ गरीब, किसान और श्रमिक परिवारों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तकनीक और पारदर्शिता के माध्यम से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है तथा प्रत्येक पात्र नागरिक तक समय पर राशन पहुंचाना और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का कल्याण सरकार का मूल मंत्र है।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जन चौपाल केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास का सशक्त सेतु है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने नई विद्युत लाइन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top