• Home
  • हाथरस
  • कृषि स्नातकों के लिए एग्रीजंक्शन योजना में आवेदन शुरू

कृषि स्नातकों के लिए एग्रीजंक्शन योजना में आवेदन शुरू

हाथरस। उप कृषि निदेशक निखिल देव तिवारी ने बताया कि कृषि स्नातकों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) योजना” संचालित की जा रही है। योजना के तहत कृषि एवं संबद्ध विषयों में स्नातक बेरोजगार युवाओं को कृषि उद्यम स्थापित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के लिए कृषि, उद्यान, पशुपालन, वानिकी, डेयरी, पशु चिकित्सा एवं अन्य संबंधित विषयों में डिग्रीधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिला अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई 2026 तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, लाइसेंस शुल्क की प्रतिपूर्ति, किराया सहायता तथा बैंक ऋण पर ब्याज अनुदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top