• Home
  • हाथरस
  • 13 सवारियां बैठाकर दौड़ता दिखा ई-रिक्शा, बच्चों को छत पर बैठाने का वीडियो वायरल

13 सवारियां बैठाकर दौड़ता दिखा ई-रिक्शा, बच्चों को छत पर बैठाने का वीडियो वायरल

हाथरस। जनपद में ओवरलोड ई-रिक्शा खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। मंगलवार सुबह शहर के व्यस्त मार्गों पर कई ई-रिक्शा क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर दौड़ते दिखाई दिए। इनमें से एक ई-रिक्शा में 13 सवारियां बैठी थीं, जबकि छोटे बच्चों को वाहन की छत पर बैठाया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार शहर में ई-रिक्शा चालक यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अधिक सवारियां बैठाने के बावजूद ई-रिक्शा तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

वहीं दूसरा मामला मथुरा रोड क्षेत्र से सामने आया, जहां एक ई-रिक्शा को मालवाहक वाहन की तरह इस्तेमाल करते हुए उस पर भारी सामान लादकर हाईवे पर दौड़ाया जा रहा था। ऐसे वाहन न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन ई-रिक्शा चालकों को न तो प्रशासन का डर है और न ही किसी अनहोनी की चिंता। लगातार नियमों की अनदेखी के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top