• Home
  • रायबरेली
  • विद्यालय का वार्षिकोत्सव और स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम सकुशल संपन्न

विद्यालय का वार्षिकोत्सव और स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम सकुशल संपन्न

सलोन, रायबरेली। प्राथमिक विद्यालय नगर पंचायत सलोन में विद्यालय का वार्षिकोत्सव और नवीन प्रवेश स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार मिश्रा, जो स्वयं सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक तलत जहां ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और अतिथियों का सम्मान किया। इसके साथ ही कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को नवीन सत्र की पुस्तक प्रदान की गई और सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कक्षा 5 के छात्रों को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 1 से 5 तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को विशेष इनाम दिया गया। पुरस्कार विजेताओं में निखिल, समरीन, शिवा, रोशनी, विजय, प्राची, रितिका, जानवी, अलीशा, रिया, इरफान, इरशाद, सदरा, राधिका और अरविंद शामिल थे। प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों का अपने विद्यालय में स्वागत किया और आए हुए अतिथियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप विद्यालय में 6 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन बेहद जरूरी है, ताकि वे शिक्षा की मुख्य धारा से वंचित न रहें।

मोहम्मद इस्माइल खान ने अभिभावकों से शत-प्रतिशत उपस्थिति और नामांकन पर बल दिया और खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए बताया कि नए सत्र के प्रथम दिन ही पुस्तक वितरण संभव हो पाया, जो सराहनीय है। इस अवसर पर बबली सिंह, रेनू, गौरव शर्मा, अध्यक्ष प्रा. शि. संघ श्री राजेश पांडे, जूनियर अध्यक्ष श्रीमती साधना शर्मा, श्रीमती अशफाक जहां, बुद्धिमान सिंह, सुहेल अहमद, रमेश कुमार, रसूल अहमद, रामलौटन, नन्हे यादव आदि उपस्थित रहे। सभी रसोइयों और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तौकीर हसन को विद्यालय परिवार ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन करने वाले तलत जहां ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top